शहीद नगरी छुईखदान मे शान से लहराया तिरंगा

शहीद नगरी छुईखदान मे शान से लहराया तिरंगा देश भक्ति से लबरेज रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम छुईखदान =-=-देश के 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पूरे राष्ट्र व राज्य सहित इस नगर मे भी आजादी और भारतीय गणतंत्र के अवसर पर देश के उन विभूतियों के प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया जिन्होने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किया।

शहीद नगरी छुईखदान मे शान से लहराया तिरंगा

शहीद नगरी छुईखदान मे शान से लहराया तिरंगा   

   देश भक्ति से लबरेज रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम  

              

छुईखदान =-=-देश के 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पूरे राष्ट्र व राज्य सहित इस नगर मे भी आजादी और भारतीय गणतंत्र के अवसर पर देश के उन विभूतियों के प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया जिन्होने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किया। व भारत को एक मजबूत गणतंत्र बनाने मे अपना अहम योगदान दिया था उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी गई,

                                     जिसके तहत नगर मे स्थित समस्त शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं,जलसंसाधन विभाग,लोकनिर्माण विभाग,पुलिसथाना,तहसील कार्यालय,जनपद पंचायत कार्याल,नगर पंचायत कार्यालय,शासकीय औदयौगिक प्रशिक्षण संस्था,आंगन बाड़ी केंन्द्रों,वित्तीय संस्थाओं,सामाजिक संस्थाएं,राजनैतिक दलों के कार्यालयों आदि मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया।जिससे पुरे नगर एवं आसपास के ग्रामों में देशभक्ति का माहौल बना रहा ।

                                 ( शिक्षा विभाग )

          वैसे तो सभी कार्यालयों में झण्डारोहण किया गया जिसमें विकास खण्ड शिक्षा विभाग में बी ई ओ रामेन्द्र डडसेना के द्वारा झाण्डारोहन किया गया।

(सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे डॉ, मनीष बघेल ने किया झंडारोहन)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे बी एम ओ डॉ, मनीष बघेल ने झंडारोहन कर सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारिओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी l उक्त अवसर पर डॉ, लीलादेवी रामटेके डॉ, अर्चना रात्रे डॉ, मुजाहिद हुसैन डॉ, कुलदीप नेत्र सहायक  विनय रामटेके सहित समस्त विभागीय कर्मचारी  उपस्थित थे।

                 ( शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थाएं )

          इस दिन स्वामी आत्मानंद स्कुल मे प्राचार्य श्री हीरान्तक द्वेदी ,कन्या स्कुल मे प्राचार्य शाला क्र.(2) मे शाला प्रमुख, खुर्शीद खान आदर्श ज्ञान मंदिर मे संस्था प्रमुख श्री राम चंद यादव जी,विवेकानंद संस्कार स्कूल मे संस्था के प्रिंसीपल आदित्य देव वैष्णव,मां शारदा स्कूल मे प्राचार्या श्रीमती संगीता श्रीवास्तव कृषि महाविद्यालय में संस्था प्रमुख ए के गुप्ता के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया ।

                     ( जनपद पंचायत कार्यालय )

               जनपद कार्यालय मे जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीना ताम्रकार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया उक्त अवसर पर सी ई ओ जे एस राजपूत सहित समस्त विभागीय कार्यालय सहित अनेको कर्मी भी उपस्थित थे।

                     ( तहसील कार्यालय )

          यहां स्थित तहसील कार्यालय मे तहसीलदार श्री प्रीतम चौहान के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

                          ( नगर पंचायत )

        नगर पंचायत मे नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया के द्वारा तिरंगा फहराया गया इस समय नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल  नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमाकांत महोबिया संजय महोबिया  कंचन कुम्भकार  एवं समस्त कर्मचारी व कर्मी समस्त पार्षद आदि उपस्थित थे इस अवसर पर अनेको नगर वासी उनके साथ खड़े थे।

                              ( शहीद चौक )

          नगर के ऐतिहासिक स्थल शहीद चौक मे पूर्व की तरह ही इस बार भी नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया के द्वारा ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी गई तदुपरांत शा.कन्या उ.मा.शाला के बालिकाओ के द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया उक्त स्थल पर इस नगर सहित ग्रामीण अंचल से भी हजारों के तादाद में जनसमुदाय पहूँचकर 9 जनवरी सन 1953 के गोलीेकांड मे दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया ज्ञात हो कि इसी स्थल पर नगर के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं एकत्रित होती हैं और इसी स्थल पर ही उन दिवंगतो का अंतिम संस्कार किया गया था। जहां पर उनके स्मृति मे शहीद स्थल बनाया गया है।

         ( फुटबाल मैदान में जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण )

          शासन के आदेशानुसार व परंपरानुसार यहां के ऐतिहासिक फुटबाल मैदान मे जनपद पंचायत के अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण कर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत मार्चपाष्ट की सलामी ली गई। तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश के आम जनता के नाम पर जारी संदेश का पाठन कर छेत्र वासिओ को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ दी

       तदुपरांत इसी स्थल पर एक प्रतियोगिता के रूप में समस्त शैक्षणिक संस्थाओ के द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी मनमोहक अदाओ,साज सज्जा,नृत्य व भावना प्रधान कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष,, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी,सहित विशाल जनसमुह का मन मोह लिया। उक्त कार्यक्रम मे नगर के समस्त स्कुल के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी ।

                      

                (प्रेरणा संस्था )

        नगर की प्रतिनिधि संस्था प्रेरणा के द्वारा अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा का ध्वजारोहण कराया जाता है उक्त कार्य संस्था के सर्वकालीन संरक्षक नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री शांति लाल सांखला के करकमलों के द्वारा किा गया।कार्यक्रम में पेरणा के अध्यक्ष अशोक चन्द्राकर सहिंत सभी सदस्य उपस्थित थे। इसके उपरांत संस्था की ओर से मिष्ठान्न का वितरण किया गया।

           ( कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक कांगेस अध्यक्ष ने फहराया झंडा )

          आजादी के पूर्व से ही नगर मे स्थापित कांग्रेस कार्यालय मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार पटेल

के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  

              इस प्रकार पूरे नगर सहित क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस को लेकर अच्छा खासा वातावरण बना रहा लोग अपने अपने वाहनों,कपड़ों आदि पर तिरंगा लगाकर बड़े शान से चलते नजर आ रहे थे l