भारत जोड़ो यात्रा वर्षगाठ को लेकर होगा जिले मेँ कार्यक्रम प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

भारत जोड़ो यात्रा वर्षगाठ को लेकर होगा जिले मेँ कार्यक्रम प्रेस वार्ता कर दी जानकारी जिला प्रभारी श्री गुरदयाल सिंह बंजारे जी संसदीय सचिव विधायक नवागढ़ एवं लोकसभा प्रभारी श्री चंद्रशेखर जी विधायक हिमांचल प्रदेश कार्यक्रम मेँ रहेंगे हाजिर छुईखदान,, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम को एक वर्ष हो जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले मेँ कार्यक्रम कराने हेतु आज एक प्रेस वार्ता ली गई,

भारत जोड़ो यात्रा वर्षगाठ को लेकर होगा जिले मेँ कार्यक्रम                                                 प्रेस वार्ता कर दी जानकारी                                        जिला प्रभारी श्री गुरदयाल सिंह बंजारे जी संसदीय सचिव विधायक नवागढ़ एवं लोकसभा प्रभारी श्री चंद्रशेखर जी विधायक हिमांचल प्रदेश कार्यक्रम मेँ रहेंगे हाजिर                                                      छुईखदान,, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम को एक वर्ष हो जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले मेँ कार्यक्रम कराने हेतु आज एक प्रेस वार्ता ली गई,                                                                                                             जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने बताया की जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से आज तक के वर्तमान हालात में क्षेत्रीयता, धर्म,सांप्रदायिकता के नाम पर देश को बांटा जा रहा है केन्द्र में सत्तासीन भाजपा आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को पीछे धकेल कर हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रही हैं । देश के सार्वजनिक संसाधनों को नीलाम कर बेरोजगारी बढ़ा रहे हैं, देश में बेरोजगारी, महंगाई ,भुखमरी किसानों की बदहाली से आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ऐसी हालत में हमारे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी ने विगत वर्ष 7 सितंबर 2022 को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। जो 4081 किलोमीटर 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों तथा 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्र की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। लाखों लोग प्रेम और एकता के साथ धर्म, समुदाय, जाति आदि की परवाह किए बिना हर भारतीय को एकजुट करने की राहुल जी की अटूट भावना से मंत्र मुक्त थे। उनकी यह विचारशील पहल समय की मांग थी जिसने मूल रूप से हमारे देश में राजनीति की दिशा बदल दी। विशेष रूप से यात्रा के बाद कर्नाटक का चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने की लोगों की सामूहिक इच्छा की एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति थी।                                   

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम थी जिन राज्यों से यह यात्रा गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया। उक्त भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देशभर में राहुल जी ने 100 से अधिक बैठक सामूहिक बातचीत, 275 योजनाबद्ध पैदल बातचीत, 100 छोटी सभाएं, 13 विशाल सार्वजनिक सभाएं, प्रेस कांफ्रेंस और अनगिनत आम बैठकों के माध्यम से हमारे करोड़ो साथी देशवासियों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान और साझा किया था यात्रा ने देश के ज्वलंत मुद्दों को संबोधित किया जिसमें कमरतोड़ महंगाई, अभूतपूर्व बेरोजगारी, भाईचारा, विभाजनकारी राजनीति, चीनी आक्रामकता से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा में शामिल है। भारत के विचार को बचाने के लिए राहुल जी का धैर्य और दृढ़ संकल्प भाजपा को बेचैन कर रहा है। और लोकतंत्र की भावना को बहाल कर रहा है । हमारा दृढ़ विश्वास है कि यह यात्रा का प्रभाव आगामी सभी राज्य स्तरीय और केंद्र चुनाव पर अपना प्रभाव दिखाना जारी रखेगा और हमारी सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के गौरव को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा ।

        हमारे जिले के कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री शैलजा जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के आदेशानुसार भारत जोड़ो यात्रा का वर्षगांठ मनाया जाएगा। जिसमें जिला प्रभारी श्री गुरदयाल सिंह बंजारे जी संसदीय सचिव विधायक नवागढ़ एवं लोकसभा प्रभारी श्री चंद्रशेखर जी विधायक हिमाचल प्रदेश एवं खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा निलांबर वर्मा की उपस्थिति में एक आम सभा का आयोजन किया जावेगा जिसमें खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण विधायक, पूर्व विधायक ,वरिष्ठ कांग्रेस जन, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण, व पदाधिकारी गण ,किसान कांग्रेस सेवादल ,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी गण, कांग्रेस संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग, जिला पंचायत सदस्य गण, जनपद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सदस्यगण, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,एल्डरमैन, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी गण,व कांग्रेस जन उपस्थिति में रहेंगें हम सब कल 7 सितंबर को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ मनाएंगे कल कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला स्तरीय भारत जोड़ो का अल्प यात्रा कर आम सभा का आयोजन कांग्रेस भवन छुईखदान में किया। जावेगा।