वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा का होगा जीर्णोद्धार कोमल जंघेल

वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा का होगा जीर्णोद्धार कोमल जंघेल पुनः सौन्दर्यीकरण किये जाने की तैयारी पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने उठाया बीड़ा

वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा का होगा जीर्णोद्धार     कोमल जंघेल

वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा का होगा जीर्णोद्धार कोमल जंघेल

पुनः सौन्दर्यीकरण किये जाने की तैयारी

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने उठाया बीड़ा

छुईखदान,,,,खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के मध्य स्थान शहीद नगरी छुईखदान के जयस्तम्भ चौक मे 2013 मे वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा स्थापना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया था जिसका जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति हुई वीरांगना रानी अवन्ति बाई 1857 की क्रांति मे अमर शहीद हो गई थी जो रामगढ़ मध्य्प्रदेश रानी है।.

              

              डॉ रमन सिंह के स्वीकृति से हुआ था निर्माण

          ज्ञात हो कि ज़ब 2007 मे खैरागढ़ विधानसभा मे ज़ब उप चुनाव हुआ और कोमल जंघेल प्रत्यासी थे तब डॉ रमन सिंह जी ने छुईखदान नगर मे वीरांगना रानी अवन्ति बाई की मूर्ति स्थापना के लिए 20 लाख की घोषणा किया और निर्मित हुए। जिसका जीर्णोद्धार के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृति हुई है यह कार्य नगर पंचायत छुईखदान द्वारा कार्य प्रारम्भ हुआ हैl

         

                       होगी लाइटिंग की व्यवस्था

        वीरांगना रानी आवंती बाई की मूर्ति मे लाइटिंग,मूर्ति की रंगरोगन, आसपास टाइल्स, रोड के तरफ एक अतिरिक्त दरवाजा,नेम बोर्ड सहित मूर्ति की सौन्दर्यता के अनेक कार्य कर प्रतिमा का नया स्वरूप देने का कार्य किया जाना है कोमल जंघेल खैरागढ़ विधानसभा पूर्व विधायक के उपस्थिति मे प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर कार्य की रूप रेखा बनाया गया साथ मे प्रमुख रूप जिला भाजपा महामंत्री पूरन जंघेल,मुख्य नगरपालिका अधिकारी,लोधी समाज के सर्किल छुईखदान सचिव नेता जी जंघेल, कृष्णाकांत महोबिया रघुवीर जंघेल उपस्थित थे.इस प्रतिमा का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री डा रमन सिंह जी, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी, सांसद मधुसूदन यादव जी प्रदेश अध्यक्ष कमलेशवर वर्मा,जिला अध्यक्ष रजभान वर्मा,कोमल जंघेल जी के कर कमलो से 2013 मे विशाल सभा के बीच सम्पन्न हुआ था छुईखदान ब्लाक लोधी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण वीरांगना अवन्ति बाई प्रतिमा का बहुत महत्व है