मुख्यमंत्री ने कोविड 19 की तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर्स की ली वर्चुअल

मुख्यमंत्री ने कोविड 19 की तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर्स की ली वर्चुअल *बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश* *बैठक में सुशासन दिवस के सम्बंध में दिए निर्देश*

मुख्यमंत्री ने कोविड   19  की तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर्स की ली वर्चुअल

मुख्यमंत्री ने कोविड 19 की तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर्स की ली वर्चुअल

*बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हुए शामिल*

*मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश*

*बैठक में सुशासन दिवस के सम्बंध में दिए निर्देश*

खैरागढ़ छुईखदान गंडई 22 दिसम्बर 2023// छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण के बाद राज्य के सभी कलेक्टर्स की प्रथम बैठक ली। श्री साय ने कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर्स की वर्चुअल बैठक लेकर निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश*

सीएम श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कलेक्टर्स की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर कोविड-19 की तैयारी के सम्बंध में जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग और पंचायत व पालिका को निर्देश दिया। इसके साथ श्री साय ने कानून-व्यवस्था के सम्बंध में कलेक्टर और एसपी को सख्त निर्देश दिए। आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए।जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण की देरी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व

प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व से जुड़े सभी काम तत्काल होने चाहिए। राज्य में समस्या की कहीं से कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, सभी समय पर निराकरण करें।

*बैठक में सुशासन दिवस के सम्बंध में दिए निर्देश*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर सुशासन दिवस में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गरिमामयी ढंग से मनाने निर्देशित किया। किसानों को बकाया धान बोनस हेतु प्रमाणपत्र देने निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर डीएस राजपूत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, सीएमओ प्रमोद शुक्ला, बृजेश ताम्रकार और अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।