हमें बेरोजगारी भत्ता नही रोजगार चाहिए जो भाजपा की सरकार देगी हेमंत विश्वाशर्मा

बी जे पी के परिवर्तन संकल्प महायात्रा में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा- असम आने की न्योता देकर गए - सभी को माता कामाख्या का दर्शन कराने का किया वादा हमें बेरोजगारी भत्ता नही रोजगार चाहिए जो भाजपा की सरकार देगी -हेमंत विश्वाशमा छुईखदानः- भाजपा के द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा में प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने कहा हमें बेरोजगारी भत्ता नहीं चाहिए हमें रोजगार चाहिए जो आपको भाजपा की सरकार देगी

हमें बेरोजगारी भत्ता नही रोजगार चाहिए जो भाजपा की सरकार देगी     हेमंत विश्वाशर्मा

बी जे पी के परिवर्तन संकल्प महायात्रा में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा- 

                                                                                                    असम आने की न्योता देकर गए - सभी को माता कामाख्या का दर्शन कराने का किया वादा

                                                                                                   

 हमें बेरोजगारी भत्ता नही रोजगार चाहिए जो भाजपा की सरकार देगी -हेमंत विश्वाशर्मा 

छुईखदानः- भाजपा के द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प महायात्रा में प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने कहा हमें बेरोजगारी भत्ता नहीं चाहिए हमें रोजगार चाहिए जो आपको भाजपा की सरकार देगी। ये भुपेश बघेल की सरकार आम नागरिको को घोखा दे रही है। आज निर्धरित कार्यक्रम से दो घंटे की देरी से पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा मंच पर आते ही अपना भाषण शुरु किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं असम से आया हूं। छ.ग की धरती को नमन करते हुए कहा कि भुपेश बघेल की सरकार झुठ बोल कर नागरिकों को गुमराह कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इस राज्य में धान खरीदी के लिए 2000 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से भेजते हैं यहां की सरकार सिर्फ 600 रुपये देकर अपना वाहवाही लुट रही हैं मैं आपको बताना चाहता हूं पुरे भारत में भुपेश बघेल जैसा कोई दुसरा कलाकार नहीं हैं। हमने असम राज्य में सरकार बनते ही 1 लाख लोगों को नैाकरी दिया यहां की सरकार बेरोजगारी भत्ता देकर आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। भुपेश बघेल जी कहते है। कि उसने 22 विधायको का टिकिट काट दिया है। तो क्या हम उसे चोर समझे ? ये सरकार ने गरीबो का मकान छीना है। हमारी केन्द्र की सरकार गरीबों के लिए मकान मुहैया करा रही है। हमने असम जैसे राज्य में 14 लाख मकान बनवाया हैं। जब डबल इंजन की सरकार रहेगी तब जाकर इस राज्य का विकास होगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। जो कि भारत के लिए गर्व कि बात है पुरे विश्व में भारत विश्व गुरु बनकर उभर रहा हैं।हमनें कवर्धा के सभा में कहा था। कि यहां अकबर को आने से रोकना है। तो यहां के लोग समझे हमने यहां के अकबर के बारे में बोला है। हमने कहा हमें असम में रोंहिंग्या केा आने से रोकना हैं। आपको भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना ही होगा। तब जा कर यहां का विकास होगी। मैं आप लोगो से निवेदन करना चाहता आने वाले चुनाव तारिख में अपना वोट भाजपा के प्रत्यासी को देकर विजयी बनावें । आप सभी से मैं निवेदन करता हूं नेवता देता हं आप सभी माँ कामाख्या देवी की दर्शन करने असम आईयें मैं आप सभी को माता का दर्शन कराउंगा।

                                                                                                                   कार्यक्रम को खैरागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ हैं जिला बनाना कांग्रेस की मजबुरी थी। केन्द्र की भाजपा की सरकार के द्वारा 5 लाख रुपये तक के आयुष्मान योजना से ईलाज की व्यवस्था की गई है। 6 हजार रुपये किसानों को सम्मान राशि दिया जा रहा है।कांग्रेस ने चुनाव में 36 वादे किए थे । जो आज तक पुरे नहीं हुए । यहां की कांग्रेस प्रत्यासी दो साल में क्षेत्र में कोई उपलब्धी नहीं दिला सकी।छ.ग.राज्य मेँ नल जल की जो योजना संचालित हो रहा है और इस विधानसभा में जो कार्य नल जल योजना से कराए जा रहे है। वो केन्द्र सरकार की देन हैं।हमारे जिला की एकमात्र विश्व प्रसिद्व विश्व विद्वालय को विखंडित करने की तैयारी विफल हो गई है। मैें इस क्षेत्र की जनता से वादा करता हूं। मेेै. इस क्षेत्र के विकास में कोई समझौता नहीं होने दुंगा। छ.ग. में भाजपा पार्टी की सरकार बनने जा रहा है। आने वाले 7 नवम्बर को अपना अमुल्य वोट प्रदान कर भाजपा पार्टी की सरकार बनावें। 

           कार्यक्रम को पुर्व विधायक कोमल जंघेल खम्हन ताम्रकार निजाम सिंह मण्डावी सहिंत क्षेत्रीय नेताओं ने भी संबोधित किया। काय्रकम में सचिन बघेल कोमल जंघेल घम्मन साहू नेतराम जंघेल अनिल अग्रवाल निलिमा गोस्वामी राज लक्ष्मी पंसारी प्रेमनारायण चन्द्राकर विकेश गुप्ता तरुण सिंह दुजेराम रामअवतार साहू अनिल अग्रवाल रावल कोचर आनंद सिन्हा डॉ, दीपाली जैन अरविन्द शर्मा संजय जैन अनुभा संजय जैन ज्ञान यादव दिलीप वैष्णव जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अयास सिंह बोनी आशीष सिंह प्रकाश जंघेल खेलन जंघेल भिखु हिरवानी नवनीत जैन  निज़ाम मंडावी परस ठाकरे संदीप वैष्णव जैनेन्द्र जंघेल  ज्योति जंघेल संहित विधानसभा  क्षेत्र के नेता और कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे