उदयपुर क्षेत्र के 125 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

उदयपुर क्षेत्र के 125 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष युवाओ ने किया भाजपा प्रवेश , छेत्र के युवाओ ने कहा अब हमारा नेता विक्रांत सिंह, छुईखदान,,- खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने *चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो* अभियान के तहत 1101 नए युवाओ को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा है इसी क्रम में छुईखदान ब्लॉक के उदयपुर मेँ उनका आना हुवा जहाँ पूर्व विधायक स्व.देवव्रत सिंह के निवास के सामने ग्राम उदयपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमेंआसपास के 8 ग्राम पंचायत के युवा जिसमे उदयपुर, पद्मावतीपुर, खपरी दरबार , कोटरा, बोरई, सुराडबरी, ओड़िया तथा आमाघाटकादा के 125 युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति व राजनांदगांव

उदयपुर क्षेत्र के 125 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

उदयपुर क्षेत्र के 125 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष युवाओ ने किया भाजपा प्रवेश

, छेत्र के युवाओ ने कहा अब हमारा नेता विक्रांत सिंह,

छुईखदान,,- खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने *चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो* अभियान के तहत 1101 नए युवाओ को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा है इसी क्रम में छुईखदान ब्लॉक के उदयपुर मेँ उनका आना हुवा जहाँ पूर्व विधायक स्व.देवव्रत सिंह के निवास के सामने ग्राम उदयपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमेंआसपास के 8 ग्राम पंचायत के युवा जिसमे उदयपुर, पद्मावतीपुर, खपरी दरबार , कोटरा, बोरई, सुराडबरी, ओड़िया तथा आमाघाटकादा के 125 युवाओ ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के स्पष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया ,                                                                                               ,,,युवाओं के हितैषी है विक्रांत सिंह,,                                                 बता दें कि नवप्रवेशी युवाओ को जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि एक परिवार है जो हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तथा नित नए कार्यक्रम को क्रियान्वित कर रहें हैँ एवं सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा कार्य कर रही है तथा भाजपा परिवार में सदैव सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है एवं भाजपा देशहित के लिए कार्य करती है श्री सिंह ने कहा कि पिछले एक साल पहले से ही इस क्षेत्र के युवा लगातार मुझसे संपर्क कर रहे हैं तथा कुछ न कुछ माध्यमो से मुलाकात होती रहती है इस क्षेत्र के युवा आज भाजपा में प्रवेश कर रहे है उनकी यह जवाबदारी आज से शुरू हो जाती है,, ज्ञात हो कि छेत्र के युवाओं के हितैसी विक्रांत सिंह छेत्र के युवाओं के बीच मेँ बहुत लोकप्रिय माने जाते हैँ,,अपने क्षेत्र के विकास के लिए हरदम गांव के कमजोर लोगों की मदद कर उनकी समस्याओ के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैँ और कार्यकताओ से उनकी नजदीकिया सदैव चर्चा का केंद्र बिंदु रहता हैँ उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज इस छेत्र के युवा अपने गाँव के विकास के लिए भाजपा के विचारधारा से सम्मिलित होकर भाजपा से जुड़ रहें हैँ, मै युवाओं से आग्रह करता हूँ बेहतर कार्य करेंगे l                                                                                                                            इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि युवाओ ने भाजपा पार्टी में आज सम्मिलित होकर यह बता दिया है कि युवा अब भाजपा के विचारधारा से प्रभावित हुए है साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल कराएंगे।                                                     उदयपुर का यह छेत्र  कांग्रेस का गढ़ कहलाता हैँ                                          ज्ञात  हो कि यह छेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता हैँ यह  छेत्र पूर्व सांसद और पूर्व विधायक देवव्रत सिंह का छेत्र  हैँ जो पूर्णतः कांग्रेस का गढ़ कहलाता हैँ इस छेत्र के मतदाता देवव्रत सिंह  के समर्थक माने जाते हैँ जहाँ पर युवाओ का भाजपा प्रवेश करना  कांग्रेस के लिए खतरे कि घंटी हो सकती  हैँ                                                                                     कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता ललित चोपड़ा ने किया इस दौरान छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सहिंत पूरण जंघेल, अरविंद शर्मा, आंनद सिन्हा, रामकुमार जंघेल, अशोक साहू ,अशोक पाल, नवत जैन, दिवाकर सोनी, किरण गुप्ता, शशि देवी जंघेल, आयश सिंह, मिनेश जंघेल, दिवाकर सोनी, अवधराम, कुटेली सरपँच धुर्वे, जैनेंद्र जंघेल, सूर्यकांत वैष्णव, संदीप वैष्णव, विक्रांत चंद्राकर, जयप्रकाश साहू, राकेश वर्मा, रेखचन्द वर्मा, समारू जंघेल, खोरबाहरा साहू, संजय जंघेल, विजय जंघेल, बालमुकुंद जंघेल, वीरेंद्र वर्मा, यादराम साहू, नूतन साहू, मनीष साहू, उमेश धुर्वे, कपिल धुर्वे, भोला जंघेल, परमेश्वर वर्मा, ओमप्रकाश साहू, देवेंद्र नेताम, दुलेश्वर जंघेल, मनोहर पटेल, रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।